1. प्रत्यक्ष कर  और अप्रत्यक्ष कर क्या है। |direct tax in hindi||indirect tax in hindi|

प्रत्यक्ष कर  और अप्रत्यक्ष कर क्या है ये जानने से पहले हमे ये समझना जरूरी है की टैक्स क्या होता है तो आईये पहले जानते है की टैक्स क्या होता है.

टैक्स क्या है |what is tax| 

tax  को हिंदी में कर भी कहा जाता  है  दोस्तों tax एक राशि (amount ) होती है जो सरकार जनता से लेती है। इस amount का भुगतान अनिवार्य होता है अर्थात tax देश के प्रत्येक नागरिक को देना पड़ता है। डायरेक्टली और इन डायरेक्टली हम सभी लोग  कर का भुगतान करते है।


direct tax kya hota hai, indirect tax kya hota hai, pratyash kar aur aprtyaksh kar me kya antar hai

 TAX  के प्रकार 

वैसे तो कर (TAX) के और भी प्रकार होते है  लेकिन करों के भार और उनकी प्रकृति के आधार पर कर मुख्यतः दो प्रकार के होते है।
प्रत्यक्ष कर यानि DIRECT TAX और अप्रत्यक्ष कर  यानि  INDIRECT TAX तो आज हम इन्ही दोनों प्रकार के करों का विस्तृत अध्ययन करने वाले है।


  • प्रत्यक्ष कर क्या होता है  |direct tax kya hota hai| 

 जैसा की नाम से ही स्पष्ट है प्रत्यक्ष कर  यानि वो कर जो प्रत्यक्ष रूप से अर्थात डायरेक्टली सरकार को दिया जाता है उसे प्रत्यक्ष कर  कहते है।  यह वह टैक्स होता है जो सरकार जिस व्यक्ति पर लगाती वही भुगतान करता है  ।  प्रत्यक्ष कर को परोक्ष कर भी कहते है।  direct tax in hindi की कुछ सरल परिभाषाएं निम्न्लिखित  है

  • जब कर का भार एवं दबाव एक ही व्यक्ति  पर पड़े तो उसे प्रत्यक्ष कर कहते है। 

  • वे कर जो व्यक्तियों की आय एवं सम्पत्तियों पर तुरंत लगाए जाते है जो की  उपभोगता द्वारा राज्य को प्रत्यक्ष रूप से दिया जाये उन्हें प्रत्यक्ष करों की श्रेणी में रखा जाता है। (फ़िंडले सिराज )


  • प्रत्यक्ष कर वास्तव में उसी व्यक्ति द्वारा दिया जाता है जिस पर वह लगाया जाता है। 

  • एक प्रत्यक्ष कर वह है जो की उसी व्यक्ति से माँगा  जाता है जो की उसे  भुगतान करने की इच्क्षा या इरादा रखता है। (प्रो मिल )

  • यदि एक व्यक्ति की आय को प्रत्यक्ष रूप से निर्धारित किया जा सके तो उसे प्रत्यक्ष कर कहते है। (प्रो डी मार्को )

  • प्रत्यक्ष कर वे है जो स्थाई तथा बार बार उत्पन्न होने वाले अवसरों पर लगाए जाते है।  (बेस्टेबल )

  • आय या संपत्ति के स्वामित्व पर लगने वाले सभी प्रकार के कर प्रत्यक्ष कर होंगे। (प्रो काल्डर )

प्रत्यक्ष कर के उदाहरण -
  • आयकर  income tax 
  • निगमकर 
  • पूंजीगत लाभ कर 
  • सम्पत्ति कर 
  • उपहार कर 
  • प्रतिभूति कर

स्पष्ट है की प्रत्यक्ष कर (direct tax) उसी से वसूला जाता है जिस पर ये लगाया जाता है इसे किसी दुसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता।


  • अप्रत्यक्ष कर क्या होता है  |indirect tax kya hota hai | 
अप्रत्यक्ष कर ऐसे कर होते है जो अंतिम उपयोगकर्ता द्वारा भुगतान किये जाते है अर्थात ये कर प्रायः वस्तु और सेवाओं पर लगते है जिससे उन सेवाओं को खरीदने वाला या उपयोग करने वाला ही अंतिम उपयोगकर्ता होता है और ये कर वस्तु या सेवा के मूल्य में समाहित होते है जिससे  कर भुगतान करने वाले के ऊपर कोई भार या दबाव नहीं पड़ता।
अप्रत्यक्ष कर के कुछ निम्न्लिखित आसान परिभाषाये नीचे दी गयी है।

  • ऐसा कर जिसका भर व दबाव एक ही व्यक्ति पर न पड़कर पृथक-पृथक व्यक्तियों पर पड़ता है उसे अप्रत्यक्ष कर कहते है।

  • ऐसा कर जो उपभोगता द्वारा सरकार को प्रत्यक्ष  रूप से नहीं दिया जाता उसे अप्रत्यक्ष उसे अप्रत्यक्ष कर कहते है जैसे- व्यवसाय  पर कर ,मनोरंजन लार, एवं जुए पर लगे कारों को अप्रत्यक्ष कर कहते है।

  • अप्रत्यक्ष कर वो होता है जो एक व्यक्ति पर लगाया जाता है तथा पूणतयाः या अंशतः अन्य व्यक्ति के द्वारा भुगतान किया जाता है। (डा. डाल्टन )

  • एक अप्रत्यक्ष कर वह है जो की एक व्यक्ति से इस आशा व  ईच्छा से माँगा जाता है कि वह दूसरे की लागत पर इसे  छतिपूर्ति  कर लेगा।

  • अप्रत्यक्ष कर वे कर है जो की कभी-कभी उत्पन्न होने वाले विशेष अवसरों पर लगाए जाते है।

  • संपत्ति की खरीद व बिक्री पर लगने वाला हर प्रकार का कर अप्रत्यक्ष कर कहलाता है।

अप्रत्यक्ष कर के उदाहरण |example of indirect tax| 

  • GST (वस्तु एवं सेवा कर )
  • मनोरंजन कर 
  • व्यवसाय कर 
  • बिक्री कर 
  • सीमा शुल्क